फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   24 people donated blood on kargil vijay diwas

कारगिल विजय दिवस पर 24 महादानियों ने किया रक्तदान

Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
24 people donated blood on kargil vijay diwas
21. सुल्तानपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सामाजिक सरोकारों के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा ने किया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गत वर्ष की भांति आयोजित इस शिविर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के सम्मान में 24 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे से ही कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान करने वाले महादानी पहुंचने लगे। आजाद समाज सेवा समिति, अंकुरण फाउंडेशन और महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 24 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान कर महादानी बनने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। शिविर में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया गया। सभी रक्तदाताओं को डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. एससी गुप्ता ने अमर उजाला फाउंडेशन का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस मौके पर आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, अंकुरण फाउंडेशन के अभिषेक सिंह, नेशनल यूनिटी के अफसर मिर्जा, महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, शिक्षक नेता निजाम खान, निशांत द्विवेदी, अनुराग समेत कई लोग मौजूद रहे।

इन महादानियों ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर। रक्तदाताओं में शिवांश सिंह, मयंक द्विवेदी, जयकिशन जायसवाल, फैज खान, शाहरुख खान, वली उमर, मोहम्मद तसलीम, पिंटू राम प्रजापति, मुकेश प्रजापति, निशांत द्विवेदी, अभिनव तविारी, आशुतोष कसौधन, स्वप्निल उपाध्याय, आदर्श मौर्या, अंकित यादव, अनिल यादव, राज बहादुर यादव, हिमांशु तिवारी, रेवंत पांडेय, रईस अहमद, शिव प्रकाश मौर्या, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, घनश्याम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed