फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   22 thousand devotees had food and rest in 24 hours

Sultanpur News: 24 घंटे में 22 हजार श्रद्धालुओं ने किया भोजन व विश्राम

Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
22 thousand devotees had food and rest in 24 hours
सुल्तानपुर। महाकुंभ मेले को लेकर जिलें में प्रशासन की ओर से बनाए गए ठहराव स्थलों पर 24 घंटे में करीब 22 हजार श्रद्धालुओं ने भोजन करते हुए विश्राम किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रात भी बिताई है। बृहस्पतिवार को जायजा लेते हुए डीएम व एसपी ने व्यस्वस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने हाईवे समेत अन्य मार्गों पर करीब 67 ठहराव व विश्राम स्थल बनवाया है। इन स्थलों में भोजन, नाश्ता, प्रसाधन व विश्राम की व्यवस्था है। ठंड को देखते हुए बिस्तर का भी प्रबंध किया गया है। दो दिन से खुले स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। प्रशासन के मुताबिक, बल्दीराय, कूरेभार व भदैंया विकास खंड समेत अन्य क्षेत्रों के विश्राम स्थलों पर जिले से गुजरने वाले करीब 22 हजार श्रद्धालुओं ने भोजन करके विश्राम किया है। जहां हजारों लोगों ने रात बिताई है। बृहस्पतिवार को पयागीपुर, टाटियानगर, हलियापुर, कूरेभार व दुर्गापुर तक डीएम कुमार हर्ष व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने श्रद्धालुओं के आवागमन व खानपान की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने ड्यूटी पर लगाए कर्मचारियों व अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाए रखने का निर्देश दिया। बताया कि करीब 15 हजार श्रद्धालुओं को विभिन्न दवाओं का वितरण किया गया है। दुकानों पर उचित मूल्य पर सामानों की बिक्री के लिए संबंधित अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed