फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   22 km long jam, calmed the mind by singing bhajans

Sultanpur News: 22 किमी लंबा जाम, भजन गाकर मन किया शांत

Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
22 km long jam, calmed the mind by singing bhajans
सुल्तानपुर में टोल प्लाजा पर लगा जाम।
सुल्तानपुर। महाकुंभ स्नान के बाद दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं का रेला बुधवार को भी अयोध्या की तरफ रहा। जगह-जगह किए रूट डायवर्जन से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जाम से थोड़ी राहत जरूर रही, लेकिन अन्य मार्गों पर आवागमन दुश्वार रहा।
विज्ञापन


सर्वाधिक दिक्कत पूर्वांचल एक्सप्रेसवेे पर जरईकला टोल प्लाजा के पास हुई। मंगलवार रात नौ बजे यहां वाहनों को रोक दिया गया। अमेठी जिले के बाजारशुकुुल के सेवरा गांव तक करीब 22 किमी लंबा जाम लग गया। दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु करीब 17 घंटे तक जाम में फंसे रहे। बुधवार दोपहर दो बजे वाहनों को अयोध्या की ओर गुजारा गया। इधर, टोल प्लाजा पर रोके जाने को लेकर गुजरात के श्रद्धालुओं ने सुबह हंगामा कर दिया। उनकी टोल कर्मियों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


रात में टोल प्लाजा के पास पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोका : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों को मंगलवार को जरईकला टोल प्लाजा के पास बने कट से अयोध्या भेजने की व्यवस्था बनाई गई थी। दिन में किसी तरह वाहनों को गुजारा गया, लेकिन रात में टोल प्लाजा के पास पुलिस ने श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक दिया। इस वजह से लगे जाम में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार सहित दूसरे राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु पूरी रात फंसे रहे। बुधवार सुबह गुुजरात के जयवीर सिंह पवार के साथ श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। टोल प्लाजा पर उनकी टोल कर्मियों और पुलिस से जमकर झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने कुछ वाहनों को आगे बढ़ाया। कुछ वाहनों को आगे बढ़ाने के बाद पुलिस ने आवागमन फिर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे महाराष्ट्र के श्रद्धालु सचिन मात्रे ने टोल प्लाजा कर्मियों से बताया कि पूरी रात उन्हें बस में बितानी पड़ी है, साथ में करीब 50 श्रद्धालु हैं। श्रद्धालुओं ने परेशानी बताते हुए टोल कर्मियों व पुलिस से रास्ता खोलने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद टोल कर्मियों व श्रद्धालुओं के बीच जमकर झड़प हुई। किसी तरह पुलिस ने श्रद्धालुओं को शांत कराया।


अधिकारियों से बात करने के बाद दोपहर दो बजे वाहनों को आगे बढ़ाया गया। तब कहीं जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगा जाम खुल सका। मंगलवार देररात से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सुल्तानपुर की सीमा के पास किए गए रूट डायवर्जन से बुधवार को पयागीपुर, टाटियानगर, कटका बाजार और कूरेभार कस्बे में जाम से थोड़ी राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed