फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भाजपा कर रही नोट के बदले वोट की राजनीति

भाजपा कर रही नोट के बदले वोट की राजनीति

Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कर रही नोट के बदले वोट की राजनीति
कांग्रेस ने दिए जिताऊ प्रत्याशी, नहीं जीते तो भी भाजपा का वोट काटेंगे
विज्ञापन


गौरीगंज। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जहां वह जीतने की स्थिति में नहीं हैं वहां वह भाजपा के ही उम्मीदवारों का नुकसान पहुंचाएंगे।

उन्होंने अमेठी क्षेत्र में भाजपा पर नोट के बदले वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि, भाजपा प्रशासन के सहयोग से प्रधानों का उत्पीड़न कर रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को सलोन क्षेत्र में जनसंपर्क करने के बाद अचानक शहर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गईं। वहां से थोड़ी ही देर बाद निकलीं कांग्रेस महासचिव मीडिया से मुखातिब हुईं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में हमने जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जहां हमारे उम्मीदवार कमजोर भी पड़ रहे हैं वहां वह भाजपा का ही वोट काट रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि चुनाव जनता की समस्या पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर ग्राम प्रधानों को प्रलोभन देने और पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा नहीं लेने वालों को कार्रवाई करने का भय दिखाया जा रहा है।

कांग्रेस इस तरह की राजनीति नहीं करती, कांग्रेस विकास के मुद्दों पर लोगों से बात करते हुए काम के आधार पर वोट मांगती हैं। प्रियंका ने कहा कि अमेठी में जिस तरह का माहौल दिख रहा है उसकी कोशिश 1999 से चल रही है।

अमेठी के लोग समझदार हैं वह जानते हैं कि कौन सुख-दुख में शामिल होता है और कौन चेहरा दिखाने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed