फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मामूली विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

मामूली विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

Thu, 17 May 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या
युवक की गला घोंटकर हत्या, शव पेड़ से लटकाया
विज्ञापन

अमेठी। बाजार शुकुल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह मामूली विवाद में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को आंधी के दौरान गिरे एक पेड़ की टहनी में रस्सी के सहारे फंदे से लटका दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया। पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे रग्घूशुकुल गांव निवासी रमाकांत शुक्ला का बेटा मोहित (25) गांव के ही त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल के नाती शुभम के साथ बुधवार शाम को बाजार गया था। रात में शुभम घर लौट आया, लेकिन मोहित नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मोहित घर पहुंचा तो उसका पर्स व मोबाइल सेट नहीं था। वह घर से निकला और गांव के बाहर स्थित पान की गुमटी पर शुभम को बुलाया। शुभम से मोहित ने अपना पर्स व मोबाइल सेट मांगा तो शुभम ने खुद के पास होने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाकर घर भेज दिया। मोहित घर पहुंचा और परिवारीजनों से पूरी बात बताई। सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर मोहित घर से निकला था। करीब नौ बजे गांव के लोगों ने मोहित के घरवालों को सूचना दी कि गांव से बाहर एक पेड़ के सहारे मोहित का शव लटका है। सूचना पर घरवाले रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। मोहित का शव आंधी के दौरान गिरे एक पेड़ में टहनी के सहारे रस्सी से लटका मिला। उसका शव जमीन को स्पर्श कर रहा था। गला घोंटकर मोहित की हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी गांव पहुंचे और निरीक्षण किया। एसओ ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाया। पुलिस ने मोहित के पिता रमाकांत शुक्ल की तहरीर पर शुभम और उसके नाना त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रमाकांत शुक्ल के दो बेटों में मोहित बड़ा था। मोहित की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।


आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
परिवारीजनों के मुताबिक शुभम ने बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे पान की गुमटी पर मोहित को जान से मार डालने की धमकी दी थी। ग्रामीणों की मानें तो जब मोहित और शुभम की मारपीट हो रही थी तो लोगों ने दोनों को छुड़ा दिया था। शुभम ने मोहित को धमकी देते हुए कहा था कि वह उसे मार डालेगा। पुलिस ग्रामीणों के बयान के आधार पर मोहित व त्रिवेणी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed