{"_id":"59bc03cf4f1c1b8b688b4c39","slug":"21505493967-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 हेक्टेयर में होगी सब्जियों की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76 हेक्टेयर में होगी सब्जियों की खेती
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
76 हेक्टेयर में होगी सब्जियों की खेती
किसानों को दुकानों से करनी होगी बीज की खरीदारी
एक हेक्टेयर पर मिलेगी 20 हजार सब्सिडी
उद्यान विभाग में शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए शासन ने 76 हेक्टेयर भूमि पर सब्जी की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। बीज की खरीदारी पर किसानों को नकद भुगतान करना होगा। एक हेक्टेयर पर 20 हजार रुपये के हिसाब से अनुदान की राशि डीबीटी के जरिये सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग ने 76 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती कराने की कार्य योजना बनाई है। 14 हेक्टेयर में पत्ता-गोभी, 10 हेक्टेयर में फूल-गोभी, 22 हेक्टेयर में टमाटर, 10 हेक्टेयर में मटर और 15 हेक्टेयर में कद्दू वर्गीय सब्जी की खेती कराई जाएगी। इसका लाभ सामान्य किसानों को मिलेगा। प्रत्येक किसान कम से कम .2 और अधिकतम दो हेक्टेयर में सब्जी की खेती कर सकता है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए एक हेक्टेयर में पत्ता-गोभी, तीन हेक्टेयर में टमाटर व एक हेक्टेयर में कद्दू वर्गीय सब्जी की खेती कराने का लक्ष्य दिया गया है। सब्जी के बीज की खरीदारी किसान को रजिस्टर्ड दुकान से करनी होगी। प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसान को सब्जी की खेती करने पर विभाग की तरफ से 20 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उद्यान विभाग में पहले से पंजीकृत किसान आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों का विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे भी बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आईडी व एक फोटो कार्यालय में जमा कर योजना में शामिल हो सकते हैं। सब्जी का बीज लेने के लिए किसानों को निर्धारित दर पर नकद भुगतान करना होगा। सब्जी के बीज की खरीदारी के बाद दुकानदार से मिली रसीद को विभाग में जमा करना होगा। इसके बाद डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में अनुदान की रकम भेज दी जाएगी।
इनसेट:
खाते में भेजी जाएगी अनुदान की रकम
जिला उद्यान अधिकारी मीना देवी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में 76 हेक्टेयर में किसानों से सब्जी की खेती कराई जाएगी। किसानों को विभाग की ओर से चयनित ब्रांड के सब्जी बीज की खरीदारी रजिस्टर्ड दुकान से करनी होगी। डीबीटी के माध्यम से किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये के हिसाब से सब्सिडी की रकम उनके खाते में भेजी जाएगी।