फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मौसम

मौसम

Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मौसम

विज्ञापन
बदली के बीच उमस बरकरार
क्रासर
दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई में आई तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बीते दिनों जिले में बारिश होने से खेती किसानी के कार्य में तेजी आ गई है। किसान दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई में जुट गए हैं। रविवार आसमान में बदली के बीच उमस भरी गर्मी रही। दिन भर बादल रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी आसमान में बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तरी-पछुआ हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। बीते दिनों हुई बरसात से खेतों में काफी नमी आ गई है। खेती किसानी के कार्य में तेजी आई है। धान की रोपाई के अलावा सूखी फसलों की बोआई में भी तेजी आ गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 94-90 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 1.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed