{"_id":"595e75584f1c1bb56e8b4716","slug":"21499362648-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने बढ़ाई शहर वासियों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने बढ़ाई शहर वासियों की मुश्किल
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किल
क्रासर-
खेती किसानी के लिए फायदेमंद साबित हो रही बारिश
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। भीषण गर्मी के बाद मंगलवार से शुरू रिमझिम तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। बरसात से जहां किसानों को फायदा पहुंचा है वहीं लोगों को उमस से भी राहत मिली है। बरसात ने शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं में इजाफा कर दिया है। जिला मुख्यालय स्थित शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से कई मोहल्लों को कीचड़ व जलभराव की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के बाद मंगलवार से रुक-रुककर शुरू हुई बरसात तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। रिमझिम बरसात से गांवों की गलियों व खेतों में पानी भर गया। बरसात के बाद किसान धान रोपाई में जुट गए हैं। बरसात से लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। हालांकि बरसात ने शहरी इलाके के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से शहर के कई मोहल्लों में लोग कीचड़ व जलभराव से परेशान दिखे। प्रगतिशील किसान सरजू प्रसाद, बद्री विशाल बताते हैं कि मंगलवार से शुरू हुई बारिश किसानों के हित में है।