फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एटीएम

एटीएम

Sun, 25 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
अवकाश के दूसरे दिन
विज्ञापन

भी कैशलेस रहे एटीएम
क्रासर
ईद पर बढ़ीं कार्डधारकों की मुश्किलें
फोटो संख्या- 37
अमर उजाल ब्यूरो
सुल्तानपुर। बैंकों में लगातार तीन दिन के अवकाश के दूसरे दिन भी जिले के अधिकतर एटीएम खाली रहे। गिने-चुने एटीएम पर लंबी कतार लगी रही। लोगों को ईद के त्योहार पर पैसे निकालने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा। ग्रामीण अंचल के लोगों को धन निकासी के लिए काफी दिक्कतें हुईं। रविवार को जिले के 116 एटीएम में करीब 75 कैशलेस रहे।

इस बार ईद के त्योहार पर लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में अवकाश हुआ है। शनिवार को अधिकांश एटीएम पर करेंसी लोड नहीं हो सकी थी। इस वजह लोगों को काफी दिक्कतें हुई थीं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को लखनऊ मुख्यालय से एजेंसियों को करेंसी लोड नहीं मिल सका था। इससे एटीएम में कैश नहीं डाला जा सका सका था। कुछ एटीएम में ही कैश था। रविवार को भी शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस रहे। शहर के गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई, बस स्टेशन स्थित बॉब, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, एसबीआई समेत अन्य एटीएम बूथों के शटर दिन भर गिरे रहे। एक्सिस बैंक, आईडीबीआई, एचडीएफसी बैंक समेत सीमित एटीएम पर ही लोगों को कैश मिल सका। रविवार को जिले के 116 में करीब 75 एटीएम कैशलेस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed