{"_id":"594560894f1c1bf07d8b4727","slug":"21497718921-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन होगा दवाओं का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन होगा दवाओं का ब्यौरा
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन होगा दवाओं का ब्यौरा
सीएमओ ने संबंधित पटल प्रभारी को दिया आदेश
अब तक मैनुअल होता था दवाओं का रख-रखाव
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। अब जिले के अस्पतालों को मिलने वाली दवाएं विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन होंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित पटल प्रभारी को दवाओं का स्टॉक व वितरण मैनुअल के बजाय ऑनलाइन करने का आदेश दिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी आरएम श्रीवास्तव ने विभाग से जिले के समस्त अस्पतालों के लिए मिलने वाली दवाओं का ब्यौरा ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने इसके लिए कार्यालय में तैनात देवेंद्रमणि त्रिपाठी को पटल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। सीएमओ ने कहा है कि विभाग से जिले को मिलने वाली दवाओं का संपूर्ण ब्यौरा विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन करते हुए उसका वितरण किया जाएगा। कहा कि इससे मिलने वाली दवाओं, वितरण व स्टॉक में बची दवाओं का लेखा-जोखा आसानी से मिल सकेगा। अब तक यह कार्य मैनुअल किया जाता था, जिससे दवाओं की उपलब्धता, वितरण व स्टॉक की हकीकत स्पष्ट नहीं हो पाती थी। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित पटल प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।