फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर 35 हजार रुपये की लूट

ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर 35 हजार रुपये की लूट

Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर 35 हजार रुपये की लूट
हलियापुर (सुल्तानपुर)। हलियापुर बाजार के समीप शुक्रवार की रात ट्रक का टायर पंक्चर कर पांच बदमाशों ने चालक व खलासी को बंधक बनाकर तमंचे के जोर पर 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर बाजार के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक ट्रक अयोध्या से बांदा जा रहा था। ट्रक बाजार के समीप स्थित पोल्ट्री फार्म हाउस के पास पहुंचा था। तभी अचानक ट्रक का पहिया पंक्चर हो गया।
विज्ञापन



ट्रक चालक धर्मेंद्र पुत्र धर्मराज और खलासी अवधेश तिवारी निवासी नटौवा थाना धावनी जिला बस्ती नीचे उतरे और पहिया देखने लगे। तभी सड़क किनारे छिपे पांच युवक वहां पहुंच गए और दोनों पर तमंचा तानकर उन्हें सड़क किनारे खाई में ले गए। जहां दोनों को बंधक बनाकर 35 हजार रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी तरह से ट्रक का चालक व खलासी सड़क पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने बताया कि ट्रक चालक से 35 हजार रुपये लूट की तहरीर मिली है।



जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। उधर, थाने में मौजूद ट्रक चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह मोरंग लेने के लिए खाली ट्रक लेकर जा रहा था। तभी यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed