फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तेज मानसूनी बरसात से शहर में जलभराव

तेज मानसूनी बरसात से शहर में जलभराव

Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
तेज मानसूनी बरसात से शहर में जलभराव
डीएम के कैंप कार्यालय में भर गया पानी
विज्ञापन

गौरीगंज। भीषण गर्मी के बीच शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई तेज बरसात केे बाद शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बरसात से डीएम कैंप कार्यालय, गौरीगंज थाना, सीएमओ दफ्तर व डीपीआरओ समेत कई कार्यालयों में पानी घुस गया। बरसात ने शहर में सफाई की पोल भी खोल दी है।

बारिश से सबसे खराब स्थिति स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गौरीगंज थाना, अहिरनपुर संपर्क मार्ग व जूनियर हाईस्कूल कटरालालगंज जाने वाले संपर्क मार्ग की है। यहां जलभराव का आलम यह है कि लोगों को जूता उतारने के बाद पैंट मोड़कर या फिर बाइक के सहारे अंदर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के अहिरनपुरवा, चौक, सब्जीमंडी व डाकखाना के आसपास के कई मोहल्लों में मकान की देहरी तक पानी पहुंच गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर से होकर गुजरने वाला रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बरसात के दौरान लबालब रहा। तेज बरसात ने शहर की नालियों को साफ सुथरा बनाए रखने के नगर पालिका परिषद के दावों की पोल भी खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed