{"_id":"5aff11734f1c1b165e8b5828","slug":"201526665587-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से पिस्टल व दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से पिस्टल व दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी
Updated Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी की पिस्टल व दो लाख के जेवरात चोरी
सुल्तानपुर। दियरा चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात एक मकान से फौजी की पिस्टल, दो लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोर समेट ले गए। सूचना पर एएसपी ने डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
यह घटना मोतिगरपुर क्षेत्र के दियरा चौराहे के पास श्रीराम नगर स्थित हनुमान प्रसाद मिश्र के मकान में हुई। मकान में हनुमान के फौजी बेटे दिलीप मिश्र की पत्नी सुनीता अपने बच्चों के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात सुनीता बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर कमरे का ताला तोड़कर दिलीप की पिस्टल, करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व 30 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। शुक्रवार सुबह सुनीता को घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ कादीपुर डीपी शुक्ल, सीओ जयसिंहपुर विजयमल सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच छानबीन की। डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया गया। एसओ ने बताया कि हनुमान प्रसाद की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। फौजी दिलीप मिश्र भारतीय थल सेना में असम में तैनात हैं।