{"_id":"5977876a4f1c1b1f698b45d2","slug":"201501005674-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से भड़के किसान
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। सीएचसी-पीएचसी पर जांच के साथ ही आवश्यक औषधि की कमी से नाराज किसान मंगलवार को सड़क पर उतर आए। नाराज किसानों ने सीएमओ कार्यालय व कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को तीन सूत्री ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में जल्द ही सीएचसी-पीएचसी सहित सभी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की मांग की है। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी अनशन का अल्टीमेटम दिया है।
जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों, दवाओं व जांच की सुविधाएं मौजूद नहीं होने से परेशान किसान मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
किसानों ने सीएमओ कार्यालय/कलेक्ट्रेट में किसान नेता रीता सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर एसडीएम मोतीलाल यादव को तीन सूत्री ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में किसानों ने सभी अस्पतालों में आवश्यक औषधि, रक्त समूह जांच किट व रसायन के साथ ही निगेटिव रक्त समूह की गर्भवती महिला के नवजात शिशु को प्रसव के बाद लगने वाले इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।
किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर जल्द ही कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी अनशन का अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शन में भानमती, शिवशंकर, केवला, ऊषा, कमलेश, श्यामा, शिवकुमारी व नसरीन बानों सहित कई किसान मौजूद रहे।