फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   200 sugar packets found in canal

नहर से निकाली गईं 200 चीनी की बोरियां

Wed, 04 Nov 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 04 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन

एक महीने पहलेबाबूगंज के पास शारदा सहायक नहर में गिरी चीनी की करीब दो सौ बोरियों को पुलिस ने बुधवार को पानी से बाहर निकाला। हालांकि पानी की वजह से चीनी घुल चुकी थी।

विज्ञापन



बलरामपुुर चीनी मिल से बीते एक अक्तूबर को बिहार के गया निवासी पवन कुमार जैन ने 640 बोरी चीनी खरीदा था। एक अक्तूबर को ही चीनी जय बजरंग रोड लाइंस वाराणसी के ट्रक संख्या यूपी 32 एएन  3637 से  बिहार के लिए निकला था। चीनी लदा ट्रक गोंडा में खराब हो गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक की सूचना के बाद जय बजरंग रोड लाइन वाराणसी के ट्रांसपोर्टर बबलू  जायसवाल ने फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर स्नेह कुमार गुप्ता से मदद मांगी थी।  स्नेह कुमार गुप्ता ने अपने ट्रांसपोर्ट से ट्रक संख्या यूपी 42 टी 1680 को  चालक शंकर निवासी जगदीशपुर जिला अमेठी के साथ गोंडा भेजा था। पांच अक्तूबर की भोर में शंकर ट्रक लेकर गया के लिए  निकला था। रास्ते में ट्रक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए शारदा सहायक नहर में जा गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed