फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   200 handpumps will fixed at the new place

नई जगह पर लगेंगे 200 हैंडपंप

Sat, 16 Jul 2016 11:13 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 16 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 200 handpumps will fixed at the new place
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
जिले के हलियापुर-बेलवाई संपर्क मार्ग का उच्चीकरण किया जाना है। इसके तहत सड़क की दशा में सुधार व विस्तार का कार्य किया जाएगा। जल निगम की ओर से इस प्रोजेक्ट के तहत रोड के दायरे में आने वाले करीब 200 हैंडपंपों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


इनका स्थान परिवर्तन कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों की दशा में सुधार का कार्य चल रहा है। इस कड़ी में जिले के हलियापुर से लेकर अखंडनगर के बेलवाई तक निर्मित मार्ग के उच्चीकरण का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट की शुरूआत के पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से जल निगम को सूचना प्रेषित की गई थी, जिसमें मार्ग के निकट स्थित हैंडपंपों को हटाए जाने का जिक्र किया गया था। स्थानीय लोगों की पेयजल की समस्या को देखते हुए जल निगम की ओर से हलियापुर से बेलवाई गांव का सर्वे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक करीब 105 किलोमीटर के दायरे में पडने वाले विभिन्न ब्लॉकों के अंतर्गत 200 हैंडपंपों को चिह्नित किया गया है। सड़क के उच्चीकरण के चलते विभिन्न स्थानों पर 60 मीटर की परिधि में आने वाले हैंडपंपों को हटवाया जाएगा।


पुराने हैंडपंपों को निकालने के बाद उन्हें निकट स्थान पर नए सिरे से स्थापित कराने की योजना विभाग की ओर से तैयार की गई है। विभागीय स्तर पर 200 हैंडपंपों की पुनर्स्थापना के लिए 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed