फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2.32 lakh children will get sweaters

2.32 लाख बच्चों को सर्दी से बचने के लिए मिलेंगे स्वेटर

Sun, 03 Nov 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
2.32 lakh children will get sweaters
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दो लाख 32 हजार 720 बच्चों को सर्दी से बचने के लिए निशुल्क स्वेटर वितरित किया जाएगा। स्वेटर क्रय करने के लिए विभाग से क्रय आदेश जारी हो गया है। जल्द ही आपूर्ति भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के 1735 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय एवं 612 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल दो लाख 32 हजार 720 बच्चे अध्ययनरत हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी बच्चों को सर्दी से बचने के लिए निशुल्क स्वेटर वितरित किया जाना है।
विज्ञापन

शासन के कड़े रुख के बाद बच्चों को स्वेटर वितरण के लिए क्रय आदेश जारी किया गया है। स्वेटर वितरण का जिम्मा संभाल रहे पटल सहायक उपेंद्र सिंह के मुताबिक सर्वाधिक संख्या दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखंडनगर में 19,342, बल्दीराय में 19,003, भदैंया में 16,504, धनपतगंज में 14,486, दोस्तपुर में 15,704, दूबेपुर में 22,344, जयसिंहपुर में 21,666, कादीपुर में 13,905, करौंदीकलां में 12,008, कूरेभार में 16,348, कुड़वार में 18,581, लंभुआ में 16,456, मोतिगरपुर में 11,968, प्रतापपुर कमैचा में 11,973 व नगर क्षेत्र में 2432 बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरित किया जाएगा।

निशुल्क वितरित होने वाले स्वेटरों की चार साइज में आपूर्ति होगी। कक्षा एक एवं दो के लिए स्मॉल साइज, कक्षा तीन और चार के लिए मीडियम साइज, कक्षा पांच एवं छह के लिए लॉर्ज साइज तथा कक्षा सात एवं आठ के लिए एक्सएल/डीएक्सएल साइज के स्वेटर आएंगे। 66,144 स्मॉल साइज, 72,667 मीडियम साइज, 53,240 लॉर्ज साइज, 40,669 एक्सएल/डीएक्सएल साइज के स्वेटर मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed