{"_id":"5ae8b9e84f1c1b87028b7877","slug":"191525201384-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत आपूर्ति ठप
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद भी सही नहीं हुई बिजली आपूर्ति
सुल्तानपुर। आंधी के चलते रविवार रात चरमराई जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मंगलवार शाम तक दुरुस्त नहीं हो सकी थी। इससे कई क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीण क्षेत्र में टूटे तार और खंभे सही करने का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। गर्मी में बिजली के बिना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में रविवार रात आई तेज आंधी से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के मेन पोल और तार टूटकर गिर गए थे। सोमवार सुबह से विद्युत कर्मियों की टीम शहर में गिरे पोल और तार को जोड़ने में लगी रही। शहर की आपूर्ति दो सही हो गई लेकिन ग्रामीण अंचल में मंगलवार को भी विद्युत कटौती का संकट कायम रहा। जिले के भदैंया, लंभुआ, पीपी कमैचा, कूरेभार, बल्दीराय, धनपतगंज, मोतिगरपुर, कादीपुर, जयसिंहपुर, अखंडनगर, करौंदीकलां, दोस्तपुर, हलियापुर समेत अन्य कई स्थानों पर टूटे हुए विद्युत तार नहीं जोड़े जा सके थे। खंभे सही करने में कर्मचारी दिन भर जुटे रहे।
जिले के करीब 300 गांव की आपूर्ति 36 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे तार और पोल सही करने का काम चल रहा है। कई स्थानों से शिकायत मिली है। ग्रामीण अंचल में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में दो से तीन दिन का वक्त लग जाएगा।