{"_id":"5a90573c4f1c1b462c8b9b44","slug":"191519408956-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप विक्रेता हत्याकांड़ में इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप विक्रेता हत्याकांड़ में इनामी गिरफ्तार
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्टांप विक्रेता हत्याकांड में 15 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। एक माह पूर्व हुई स्टांप विक्रेता की हत्या के फरार 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद की गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के दोमुंहा चौराहे पर एक माह पूर्व अभियाकलां निवासी स्टांप विक्रेता देवव्रत तिवारी की स्कार्पियो सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अभियाकलां निवासी राजेश तिवारी उर्फ भोले, प्रदीप तिवारी व दो गनर तथा स्कार्पियो चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस ने घटना के दस दिन बाद मुख्य आरोपी राजेश तिवारी व प्रदीप तिवारी को गिरफ्तार कर लिया जबकि गनर लक्ष्मीकांत ओझा निवासी नसीरपुर पिपरी जिला कौशांबी फरार चल रहा था। आरोपी लक्ष्मीकांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम रखा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने लक्ष्मीकांत को भुलकी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राइफल बरामद कर लिया।