{"_id":"5953de2a4f1c1b24638b484c","slug":"191498668586-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में मारपीट
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा चुग्घूपुर गांव
में चटकीं लाठियां
क्रासर
चार घायल, दो की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। भूमि विवाद में कटराचुग्घूपुर गांव में मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच धारदार हथियार के साथ ही जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटराचुग्घूपुर गांव निवासी कपिलदेव मिश्र का सगे भाई ऋषिदेव मिश्र से भूमि विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम कपिलदेव मिश्र व ऋषिदेव मिश्र के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों भाइयों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर धारदार हथियार व लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से सुमन देवी (45) पत्नी ऋषिदेव, शालू (19) पुत्री ऋषिदेव और दूसरे पक्ष से अनुराधा (20) पुत्री कपिलदेव और अनिरुद्ध (22) पुत्र कपिलदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुमन और शालू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।