{"_id":"594576594f1c1b0c1c8b4977","slug":"191497724505-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 पदों के लिए 150 शिक्षक देंगे परीक्षा
सह समन्वयकों का होना है चयन
राजकीय इंटर कॉलेज में होगा परीक्षा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्रों व नगर संसाधन केंद्र पर सह समन्वयकों के चयन के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। जिले के 75 ब्लॉक सह समन्वयक पदों के लिए 150 शिक्षकों के आवेदन सही पाए गए हैं। 16 ऐसे शिक्षकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए है, जो इस पद की योग्यता पूर्ण नहीं करते थे।
जिले के 14 ब्लॉक संसाधन केंद्रों व एक नगर संसाधन केंद्र पर ब्लॉक सह समन्वयकों का नवीन चयन होना है। प्रत्येक संसाधन केंद्र पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय के लिए पांच सह समन्वयक नियुक्त किए जाएंगे। सह समन्वयकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा रविवार को सुबह नौ बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। परीक्षा प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सर्वाधिक आवेदन भदैंया में 19 एवं दूबेपुर में 18 आए हैं। सबसे कम आवेदन कादीपुर में चार, दोस्तपुर में छह, अखंडनगर में सात व प्रतापपुर कमैचा में आठ प्राप्त हुए हैं। अंग्रेजी विषय के लिए 23, हिंदी के लिए 28, गणित के लिए 27, विज्ञान के लिए 31, सामाजिक विज्ञान के लिए 41 शिक्षकों ने आवेदन किया है।
कादीपुर में सिर्फ चार आवेदन
जिले में लगभग नौ हजार शिक्षक कार्यरत हैं लेकिन 75 एबीआरसी के लिए केवल 166 शिक्षकों ने ही आवेदन किया है। यही नहीं कादीपुर विकासखंड क्षेत्र के मात्र चार लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया है। कादीपुर में अंग्रेजी में एक, विज्ञान में एक तथा सामाजिक विज्ञान में दो शिक्षकों ने आवेदन किया है। हिंदी विषय में किसी भी शिक्षक ने आवेदन नहीं किया है। गणित के लिए एक ने आवेदन भी किया तो वह पात्र नहीं मिला। प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पांच सह समन्वयकों की नियुक्ति की जानी है। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि किसी ब्लॉक से ज्याढदबा तो किछसी से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। अंतिम चयन के बाद विषयवार एबीआरसी को ब्लॉक मुख्यालयों पर भेजा जाएगा।