{"_id":"698b7026a98e7474b40a979e","slug":"19-e-buses-yet-passengers-are-troubled-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-149931-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 19 ई-बसें, फिर भी यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 19 ई-बसें, फिर भी यात्री परेशान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन निगम ने प्रयागराज से अयोध्या रूट पर 19 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। प्रयागराज से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें सुल्तानपुर रोडवेज बस स्टेशन नहीं पहुंच रही हैं। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।
ई-बसों में सफर करने के इच्छुक यात्रियों को मजबूरी में पयागीपुर बस स्टॉप तक जाना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बस स्टेशन पर सुविधा नहीं मिलने से समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। यात्री रामआसरे वर्मा ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन से सीधे बस नहीं मिलने पर ऑटो से पयागीपुर जाना पड़ता है। संगीता मिश्रा का कहना है कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह व्यवस्था परेशानी भरी है। यात्री अमित कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा होने के बावजूद जिलेवासियों को नजरअंदाज किया जाना समझ से परे है। वहीं, नसीम अहमद ने सवाल उठाया कि जब बसें जिले से गुजरती हैं तो स्टेशन पर ठहराव क्यों नहीं दिया जा रहा।
इनसेट-
डिपो से ई-बस संचालन की नहीं कोई योजना
प्रयागराज से अयोध्या के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पिछले छह माह से लगातार किया जा रहा है। सुल्तानपुर रोडवेज डिपो से इन बसों के संचालन के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं है। - नान्हूराम सरोज, स्टेशन इंचार्ज