फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1856 applications for the Young Entrepreneur Scheme are pending with banks

Sultanpur News: बैंकों में युवा उद्यमी योजना के 1856 आवेदन लंबित

Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
1856 applications for the Young Entrepreneur Scheme are pending with banks
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल व्यापारी व अ​धिकारी। स्रोत- व्यापारी संगठन
सुल्तानपुर। जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में मंगलवार को युवा उद्यमी योजना के तहत जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित 1856 आवेदनों का मामला उठा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के विभिन्न बैंकों में 1856 आवेदन लंबित हैं। व्यापारियों ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए ऋण मिलने पर आशंका जताई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में व्यापारियों की ओर से प्रकरण उठाने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बैंक प्रतिनिधियों को जल्द ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग ने बताया कि 3615 आवेदनों की संस्तुति विभाग की ओर से बैंकों को की गई है। जिले में नई औद्योगिक एरिया को विकसित करने की चर्चा के दौरान अधिकारियों ने सरकंडेडीह के प्रस्तावित स्थल की जानकारी दी। व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने सुपर मार्केट में अवैध रूप से खड़े किए जा रहे वाहनों, साफ-सफाई का मामला उठाया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने ट्रांसपोर्टनगर की जर्जर दुकानों व अवैध टैक्सी स्टैंडों के संचालन को एक बार फिर बैठक में रखा। दुकानाें की मरम्मत के मामले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, विजय सिंह, हिमांशु मालवीय ने भी बैठक में समस्याओं को रखा। इस मौके पर उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह सहित संबंधित अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed