फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1819 students of Sanskrit board will pass without exam

बिना परीक्षा उत्तीर्ण होंगे संस्कृत बोर्ड के 1819 परीक्षार्थी

Wed, 09 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
1819 students of Sanskrit board will pass without exam
सुल्तानपुर। सीबीएसई, यूपी बोर्ड के बाद अब संस्कृत शिक्षा परिषद की भी परीक्षा रद हो गई है। जिले के संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत 1819 छात्र बिना परीक्षा दिए उत्तीर्ण होंगे। परीक्षार्थियों को पास करने के लिए नियमावली बनाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं रद की गई हैं। संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में 1667 संस्थागत व 152 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 1819 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पंजीकृत सभी 1819 परीक्षार्थी सीबीएसई व यूपी बोर्ड की तर्ज पर बिना परीक्षा दिए पास होंगे।
विज्ञापन

संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में मासिक/अर्द्घवार्षिक व प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन न होने के कारण प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक के पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की ओर से चयनित विषय में विषय अध्यापक की ओर से शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके लिए परिषद की ओर से सभी संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को अनुक्रमांक आवंटन सहित नामावली व अवार्ड ब्लैंक शीट दो प्रतियों में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवार्ड ब्लैंक शीट पर अंकित अनुक्रमांक पर विषयवार छात्र-छात्राओं को अंक दिये जाएंगे। प्रधानाचार्य सभी कक्षाओं के एवार्ड ब्लैंक शीट पर अंकित अंकों का परीक्षण कर टेबुलेशन शीट पर हस्ताक्षर करते हुए डीआईओएस से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर 15 जून तक परिषद कार्यालय को सील्ड लिफाफा उपलब्ध कराएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) का कोई छात्र यदि किसी विषय में अपने परीक्षाफल में संतुष्ट न हो और उसमें सुधार कराना चाहता हो तो उसे परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण की वजह से उपजी परिस्थितियों के सामान्य होने व बोर्ड परीक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियों पर आवेदन पत्र प्राप्त किया जाएगा। उन छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी की ओर से प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed