{"_id":"59c541fd4f1c1bb6688b5e59","slug":"181506099709-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 सफाई कर्मियों के वेतन पर रोक, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 सफाई कर्मियों के वेतन पर रोक, एक निलंबित
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
13 सफाई कर्मचारियों के
वेतन पर रोक, एक सस्पेंड
क्रासर
उन्मुखीकरण कार्यशाला से नदारद रहने पर रुका वेतन
कार्यशाला में गुटखा खाकर जाना व अभद्रता पड़ी भारी
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। उन्मुखीकरण कार्यशाला से नदारद रहना तथा कार्यशाला में गुटखा खाकर जाना व अभद्रता करना 14 सफाई कर्मियों को भारी पड़ गया। नाराज डीपीआरओ ने जहां नदारद 13 सफाई कर्मियों के सितंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दिया वहीं अभद्रता के आरोपी सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ की ओर से की गई कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
शासन के निर्देश पर दो अक्तूबर तक ज्यादा से ज्यादा घरों में प्रसाधन निर्माण करवाने के लिए इन दिनों ब्लॉक स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में पंचायत कर्मियों के साथ ही सफाई कर्मी भी प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। 19 सितंबर को ब्लॉक सिंहपुर व बाजार शुकुल में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। दोनों कार्यक्रमों में डीपीआरओ बनवारी सिंह भी पहुंचे थे। सिंहपुर में सफाई कर्मचारी मीनू प्रजापति, प्रेमा देवी, गुरुसेवक, रामखेलावन, धीरज, संतोष कुमार व चंद्रशेखर जहां बिना किसी अनुमति व सूचना के नदारद रहे वहीं कार्यशाला में शामिल सफाई कर्मचारी प्रमोद कुमार गुटखा खाकर मौजूद रहे। प्रशिक्षकों के विरोध करने पर प्रमोद अभद्रता पर उतर आए थे। बाजार शुकुल में सफाई कर्मचारी आशीष कुमार, अनिल कुमार सिंह, पुष्पलता, गिरजाशंकर, राम खेलावन व विजय कुमार नदारद रहे। नाराज डीपीआरओ ने नदारद सभी कर्मचारियों के सितंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ ही कार्यशाला में अभद्रता करने वाले सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने कार्रवाई की जद में आए सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर सात दिन में समुचित जवाब देने को कहा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।