फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मां ने रची थी बेटी के अपहरण की झूठी कहानी

मां ने रची थी बेटी के अपहरण की झूठी कहानी

Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मां ने रची थी बेटी के अपहरण की झूठी कहानी
मां ने ही रची थी बेटी
विज्ञापन

के अपहरण की कहानी

क्रासर

अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

पुलिस ने मां को दामाद व बेटी के साथ पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। पुत्री के अपहरण की बात कहकर गांव के दो युवकों को परेशान करने वाली महिला की कहानी आखिरकार झूठी साबित हुई। पुलिस ने महिला को उसकी पुत्री व दामाद के साथ पकड़ा है। खुलासे के बाद संदेह के आधार पर परेशान किए जा रहे युवकों की मुश्किल अब खत्म हो सकती है।

स्थानीय थाने के एक गांव की महिला ने पिछली 12 अप्रैल को थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों पर अपनी पुत्री का अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि प्रारंभिक जांच में कहानी फर्जी लगने के बाद पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया था। बाद में महिला की ओर से लगातार किए गए प्रयास के बाद पुलिस ने 27 मई को अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो महिला ने अपने ही गांव के दो युवकों पर संदेह जताया। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने ऐसी किसी घटना में शामिल होने की बात से इंकार किया। मोबाइल की छानबीन में युवकों की बात सही साबित हुई। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह महिला के अपने पुत्री के साथ शाहगढ़ में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय उपनिरीक्षक रामविलास यादव महिला सिपाहियों के साथ पहुंचे तो केस दर्ज कराने वाली महिला व उसकी पुत्री के साथ इंदिरा नगर रायबरेली का रहने वाला युवक राहुल हत्थे चढ़ गए। राहुल ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही दोनों ने मां की मर्जी से शादी की है। उपनिरीक्षक रामविलास ने बताया कि पकड़ी गई महिला, उसकी पुत्री व दामाद का चालान न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed