{"_id":"5950020d4f1c1b64758b45ac","slug":"181498415629-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में आंदोलन करेंगे होमगार्ड जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में आंदोलन करेंगे होमगार्ड जवान
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई में आंदोलन करेंगे होमगार्ड जवान
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बर्खास्त जवानों की बहाली न होने से नाराज होमगार्ड के जवानों ने जुलाई माह में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रविवार को सीताकुंड घाट पर बैठक कर जवानों ने रणनीति बनाई है। बैठक में ड्यूटी के दौरान हाल में ही की गई होमगार्ड की पिटाई का मामला भी उठा।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फिरोज अहमद के नेतृत्व में रविवार को सीताकुंड घाट के पास एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि चार होमगार्ड के जवानों को बिना किसी जुर्म के विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। पूर्व में जवानों की बहाली के लिए आदेश भी हुआ बावजूद इसके बर्खास्त जवानों की बहाली नहीं कराई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलाई माह में जवान प्रदर्शन करेंगे। बैठक में हाल ही में जिला अस्पताल के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड नागेंद्र दूबे की पिटाई का मुद्दा भी उठा। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।