{"_id":"6011b1698ebc3e33252fdadc","slug":"18-couples-married-sultanpur-news-lko561883922","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांपत्य सूत्र में बंधे 18 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांपत्य सूत्र में बंधे 18 जोड़े
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के 18 जोड़ों ने एक-दूसरे संग सात फेरे लिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए जोड़ों की तलाश की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी गई थी। एडीओ समाज कल्याण ओपी सिंह ने 18 जोड़ों का सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। मोतिगरपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी 18 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे।
विवाह के बाद नवदंपतियों को घरेलू उपयोग की वस्तुएं व गहने दिए गए। सदर (जयसिंहपुर) विधायक सीताराम वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया। इस मौके पर बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत शमशाद अली, प्रमुख प्रतिनिधि लाखन सिंह, केडी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वास, अंकित मिश्र व अतुल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।