फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1.75 lakh notices will be heard by March 27

Sultanpur News: 27 मार्च तक होगी 1.75 लाख नोटिस की सुनवाई

Tue, 24 Feb 2026 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
1.75 lakh notices will be heard by March 27
कूरेभार के धनजई गांव में साक्ष्य लेते बीएलओ। संवाद
सुल्तानपुर। एसआईआर के बाद संबंधित 3.71 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सहायक पंजीकरण अधिकारियों ने इसमें 1,96,713 की सुनवाई कर ली है। बचे करीब 1.75 लाख नोटिसों को 27 मार्च तक सुनवाई करने के निर्देश सहायक पंजीकरण अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन

कूरेभार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए जारी नोटिस की सुनवाई घर-घर की जा रही है। बीएलओ मतदाताओं से संबंधित साक्ष्य लेकर उन्हें ऑनलाइन अपडेट कर रहे हैं। साक्ष्यों की फोटो कॉपी नोटिस के साथ संलग्न कर एकत्र किए जा रहे हैं। कई मामलों में माता-पिता की उम्र में 15 वर्ष से कम का अंतर, दादा-दादी की उम्र में 40 वर्ष का अंतर, छह से अधिक संतान, व नाम/वर्तनी में अंतर जैसी आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को धनजई में बीएलओ शिव शंकर सिंह और रामफेर वर्मा ने मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई की। शिविर में पहुंचे पवन कुमार ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के नाम में त्रुटि हो गई थी। इसका साक्ष्य दिए हैं। रामचरण ने उम्र में गलत प्रविष्टि दर्ज होने के कारण साक्ष्य दिए। निर्मला देवी ने बताया कि नाम में अंतर सुधार के लिए साक्ष्य दिए। लक्ष्मीकांत दुबे ने अपने बेटे, बहू और बेटी के नाम में अंतर होने की जानकारी देते हुए संबंधित दस्तावेज जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ ने बताया कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रविष्टियों को ऑनलाइन अद्यतन किया गया। इसी तरह अन्य गांवों में सुनवाई जारी रही। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि 1,96,713 की नोटिस सुनवाई हुई है। 27 मार्च तक नोटिस को सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed