{"_id":"5cd9a002bdec2207203aca79","slug":"171557766146-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में पहुंची ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साए में पहुंची ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीनों के साए में पहुंची ईवीएम
सुल्तानपुर। मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन संगीनों के साए में पहुंच गई हैं। अमहट स्थित मंडी परिषद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट रात भर रखी गईं।
इसके बाद प्रशासन ने प्रेक्षक व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने सोमवार की सुबह उसे सील करा दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उसकी सुरक्षा सीआईएसएफ के सशस्त्र जवानों के हवाले कर दिया है।
साथ ही सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया है। जवानों के साथ तीन शिफ्टों में एक मजिस्ट्रेट व एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगा दी है। मतों की गणना 23 मई को होगी।
विज्ञापन
रविवार की शाम जिले में मतदान की समाप्ति के बाद मंडी परिषद में बनाए गए स्ट्रांग रूम में अधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम को रखने का कार्य शुरू हुआ था। रात भर प्रपत्रों के मिलान के बाद ईवीएम व वीवीपैट को पोलिंग पार्टियों के कब्जे से लेकर उसे जमा करा दिया गया।
ईवीएम रखने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कमरे सुरक्षित किए गए थे। प्रशासन के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र इसौली के बूथ संख्या एक से 402 तक तीन स्ट्रांग रूम, सुल्तानपुर के बूथ संख्या एक से 426 तक तीन स्ट्रांग रूम व सदर के बूथ संख्या एक से 404 तक तीन स्टांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट को रखा गया है।
इसी तरह लंभुआ के बूथ संख्या एक से 447 तक नौ स्ट्रांग रूम व कादीपुर सुरक्षित सीट के बूथ संख्या एक से 439 तक सात स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट को रखा गया है।
मतदान के लिए रखी गई रिजर्व व खराब ईवीएम को एक अलग स्ट्रांग रूम में रखवाकर सोमवार की सुबह प्रेक्षक विनोद कुमार सिंह व भाजपा, गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रतिनिधि की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील करवा दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) का पहरा लगा दिया गया है।
प्रशासन ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी बांट दी है। आठ-आठ घंटे एक मजिस्टे्रट एवं एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगा दी गई है। सशस्त्र जवान 23 मई तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंडी परिषद के दोनों गेटों को बंद कर दिया गया है।
गणना तक कोई अंदर नहीं जा सकेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है। बीच में अधिकारी भी स्ट्रांग रूम का जायजा लेते रहेंगे। इस दौरान अनाधिकृत लोगों के प्रवेश की कोशिश पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश सीआईएसएफ को दिया गया है।