{"_id":"5b4e39a34f1c1b27618b5416","slug":"171531853219-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस
अमेठी। बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे गोसाई का पुरवा में एक विवाहिता का शव सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक के सहारे लटकता पाया गया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
फैजाबाद जिले के कुमारगंज थानान्तर्गत मेवापुर देवगांव निवासी सत्य नारायण की पुत्री नीतू गिरि (22) की शादी चार वर्ष पहले पूरे गोसाई का पुरवा निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। सोमवार देर रात नीतू का शव कमरे में छत के हुक के सहारे लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर पर नीतू के पति राजकुमार, ससुर द्वारिका, सास मालती व देवर शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नीतू गिरि के सात माह का बेटा अर्पित था। नीतू की मौत से दुधमुंहे बच्चे से मां का प्यार छिन गया है। नीतू के घरवालों ने थानाध्यक्ष से दुधमुंहे बच्चे को अपने पास रखने की मांग की है।