फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ‘इग्नू ने एससी-एसटी व बुनकरों के लिए निशुल्क किया पाठ्यक्रम’

‘इग्नू ने एससी-एसटी व बुनकरों के लिए निशुल्क किया पाठ्यक्रम’

Wed, 25 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
‘इग्नू ने एससी-एसटी व बुनकरों के लिए निशुल्क किया पाठ्यक्रम’
‘इग्नू ने एससी-एसटी व बुनकरों के लिए निशुल्क किया पाठ्यक्रम’
विज्ञापन

- केएनआईपीएसएस में हुआ सेमिनार
फोटो संख्या-3/4
सुल्तानपुर। इग्नू ने अनुसूचित जाति, जनजाति, बुनकरों, कैदियों व किन्नरों के लिए कुछ पाठ्यक्रम निशुल्क कर दिया है। सिर्फ 200 रुपये के पंजीकरण पर ये छात्र अपनी डिग्री, सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा ले सकते हैं। ये बातें इग्नू वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अवध नारायण त्रिपाठी ने कहीं। वे बुधवार को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

बुधवार को केएनआईपीएसएस में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समन्वयक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने केंद्र की गतिविधियों, पंजीकरण व इग्नू के पाठ्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्राचार्य यशवंत सिंह ने दूरस्थ शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. अवध नारायण त्रिपाठी ने कहा कि इग्नू विश्व के सर्वाधिक छात्र संख्या का विश्वविद्यालय है। इग्नू को अपने अध्ययन सामग्री पर भरोसा इसलिए है कि इसे हम देश के नामचीन विशेषज्ञों से तैयार कराते हैं। इस वर्ष से किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लिए हुए छात्र को पाठ्य सामग्री सीधे दिल्ली केंद्र से उसके घर के पते पर भेजी जा रही है। उन्होंने काउंसलिंग की प्रकृति, एसाइनमेंट व उसके मूल्यांकन, क्रेडिट व्यवस्था आदि के बारे में स्टूडेंट्स को विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, बुनकरों, कैदियों और किन्नरों के लिए कुछ पाठ्यक्रम निशुल्क कर दिए गए हैं। सिर्फ दो सौ रुपये के पंजीकरण पर वह छात्र अपनी डिग्री, सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा ले सकता है। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे। सेमिनार का संचालन डॉ. राधेश्याम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed