{"_id":"59beaa6f4f1c1b32688b518c","slug":"171505667695-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं के खुलासे में लापरवाही पर छिनेगी कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनाओं के खुलासे में लापरवाही पर छिनेगी कुर्सी
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदातों के खुलासे में लापरवाही पर छिनेगी कुर्सी
एसपी कार्यालय सभागार में हुई क्राइम मीटिंग
लंबित विवेचनाओं पर थानाध्यक्षों को फटकार
त्योहारों पर विशेष सावधानी बरतने का आदेश
फोटो - 21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। त्योहारों को सौहार्द्र पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने तथा अपराध पर नियंत्रण के लिए शनिवार देर शाम एसपी कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग हुई। मीटिंग में एसपी ने वारदातों के खुलासे व लंबित विवेचना को लेकर गौरीगंज, जामों, कमरौली व मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक को फटकार लगाते हुए लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान त्योहारों पर विशेष सावधानी बरतने के साथ अपहृत बच्चों को जल्द तलाशने का निर्देश दिया गया।
सितंबर में पड़ने वाले दुर्गापूजा व मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व जिले में बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए शनिवार को क्राइम मीटिंग हुई। मीटिंग में एसपी पूनम ने लूट, हत्या व डकैती की वारदातों के खुलासे में लापरवाही बरतने पर गौरीगंज, जामों, कमरौली व मुसाफिरखाना के थानाध्यक्षों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में घटित वारदातों का शीघ्र खुलासा करने, अपहृत बालक व बालिकाओं को तलाशने, गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया। मीटिंग में एएसपी बलरामाचारी दुबे ने दुर्गापूजा व मोहर्रम के मद्देनजर गांव में भ्रमण कर प्रतिमा स्थापना स्थल, जुलूस व ताजिया मार्ग से अतिक्रमण हटवाने तथा उपद्रवियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान वारदातों के खुलासे में लापरवाही, अप्रिय घटना घटित होने तथा विवेचनाएं लंबित रहने पर एसएचओ/एसओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया। इस दौरान सभी सर्किल के सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।