{"_id":"59836c6e4f1c1be65a8b4711","slug":"171501785198-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचार्य समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
खेत में पानी लगा रहे युवकों की पिटाई से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। कोथरा खुर्द बाजार में बुधवार दोपहर खेत में पानी लगा रहे चचेरे भाइयों की पिटाई के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राचार्य समेत 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा खुर्द बाजार स्थित लालजी सिंह महाविद्यालय के ठीक बगल में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह के छोटे भाई शत्रुघ्न सिंह की जमीन है। बुधवार की दोपहर शत्रुघ्न व चचेरे भाई लक्ष्मण सिंह खेत में पानी लगा रहे थे। तभी 10-12 लोग वहां पहुंचे और दोनों की पिटाई की थी। ग्रामीणों ने घायल लक्ष्मण सिंह और शत्रुघ्न सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया था। इस बाबत प्रभारी कोतवाल एन के वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राचार्य संतोष सिंह व 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे प्राचार्य से उनके भाई का भूमि विवाद बताया जा रहा है।