{"_id":"597a19904f1c1b32398b4697","slug":"171501174160-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए शहीदों के परिवारीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए शहीदों के परिवारीजन
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के परिवारीजनों को किया सम्मानित
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26
अमेठी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीनगर में उग्रवादी हमले में शहीद जवानों के परिवारीजनों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को उत्साह से मनाया गया। रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में शहीद केदारनाथ मिश्र सम्मान समारोह हुआ। शहीद केदारनाथ मिश्र मुजफ्फरपुर बिहार की 131 बटालियन में जीडी हवलदार के पद पर कार्यरत थे। 17 अगस्त 2006 में श्रीनगर में हुए उग्रवादी हमले में केदारनाथ शहीद हो गए थे। इनका पैतृक गांव संग्रामपुर थाना क्षेत्र का जोगा अम्मरपुर है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह, सीओ जटाशंकर मिश्र और उप कमांडेंट ओम प्रकाश ने शहीद जवान की मां शांति मिश्रा व पत्नी ऊषा मिश्रा को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उप कमांडेंट ने बताया कि सीआरपीएफ अपने स्थापना दिवस पर शहीद जवानों के परिवारीजनों को सम्मानित करता है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नागेश सिंह, डॉ. त्रिवेणी सिंह, एसएचओ महेश चंद्र शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।
इनसेट
डीआईजी ने ली परेड की सलामी
अमेठी। क्षेत्र के रामगंज त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ सेंटर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एसएम हसनैन ने परेड की सलामी ली। डीआईजी ने कहा कि सीआरपीएफ की स्थापना सरदार बल्लभ भाई पटेल ने की थी। उन्होंने सीआरपीएफ के इतिहास और जवानों की वीरता पर प्रकाश डाला। इसके बाद परिसर में खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डीआईजी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कमांडेंट परमा शिवन सहित सीआरपीएफ सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।