फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 30 हजार रुपये

उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 30 हजार रुपये

Thu, 29 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 30 हजार रुपये
उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 30 हजार रुपये
विज्ञापन

क्रासर
शहर के एटीएम बूथ का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। शहर स्थित एटीएम से पैसा निकालने आए एक युुवक का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस जांच कर रही है।

शहर में इन दिनों एटीएम बदल कर ग्राहकों के साथ ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। माह भर में एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकालने की दर्जन भर घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस की नाक के नीचे गिरोह काम कर रहा है लकिन वह कुछ नहीं कर पा रही है। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव टीकरमाफी निवासी राम बाबू शहर के मुंशीगंज रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से पैसा निकालने आए थे। रामबाबू ने एटीएम में अपना कार्ड डालकर 10 हजार रुपये निकाला था। इसी बीच घर से फोन आ गया तो वे बगल खड़े हो गए। तभी पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनके हाथ से एटीएम कार्ड लेकर कहा कि पैसा निकाल लो तब बात करो। इस पर राम बाबू ने उससे एटीएम कार्ड लेते हुए पैसा निकालने को कहा। इसी बीच उस व्यक्ति ने राम बाबू का एटीएम कार्ड बदल लिया। मोबइल से बात होने के बाद राम बाबू ने अपने एटीएम कार्ड से दोबारा पैसा निकालना चाहा लेकिन पैसा नहीं निकला। राम बाबू ने जब एटीएम कार्ड को ठीक से देखा तो उस पर उनका नाम नहीं अंकित था। वह किसी अर्जुन सिंह के नाम का था। वे जब तक कुछ समझते उक्त ठग किसी दूसरे एटीएम से 30 हजार रुपये निकाल चुका था। उनके मोाबइल पर ककवा रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम बूथ से पैसा निकाले जाने का मैसेज आया तो वे सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed