{"_id":"571bb5264f1c1ba06e8b60f8","slug":"17-houses-burnt-in-two-villages-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के दो गांवों में 17 अशियाने जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के दो गांवों में 17 अशियाने जले
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
भेटुआ के मडे़रिका गांव में शनिवार को लगी आग को बुझाता ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेटुआ ब्लॉक के मडेरिका गांव में शनिवार को आग लगने से 11 मकान जलकर राख हो गए। आग से एक घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया जिससे दहशत फैल गई। करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं पन्ही गांव में शुक्रवार की रात छह मकान जलकर राख हो गए। पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान का अंदेशा है।
धम्मौर थानाक्षेत्र के मड़ेरिका गांव निवासी भुट्टन यादव के मकान के पीछे स्थित बांस की कोठ में शनिवार को आग लग गई। आग ने भुट्टन के मकान को भी चपेट में लिया। इस दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया जिससे आग बेकाबू हो गई।
आग की चपेट में बाबूलाल, राजकुमार, शिवबख्श, रामचंद्र, भंडारी, ननकऊ, जनई, राजेंद्र, राम मिलन, राम सुमेर के भी मकान आ गए। सुल्तानपुर से फायर कर्मी आग बुझाने पहुंचे लेकिन पानी समाप्त हो जाने से निराशा हाथ लगी। किसी तरह से ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पीड़ितों के मुताबिक आग से करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। तहसीलदार रामकुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार बीके सिंह को गांव भेजा गया है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
उधर शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पन्ही गांव निवासी रघुनाथ पाल के मकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने हरिनाथ, सुमन, सत्यनाम, ननका व राम अवध के मकान को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन जगदीशपुर व शुकुल बाजार को दी लेकिन दोनों फायर स्टेशन के वाहन खराब थे। ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।