{"_id":"581e126f4f1c1b903b436146","slug":"1698-students-will-take-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"1698 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1698 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही जिले के 1698 मेधावियों को लैपटॉप मिलेगा। इसमें वर्ष 2015 में उत्तीर्ण 860 एवं 2016 में उत्तीर्ण 838 मेधावी शामिल हैं। दोनों वर्ष में यूपी बोर्ड के 1104, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 85, मदरसा बोर्ड के 85, सीबीएसई बोर्ड के 318 और आईसीएसई बोर्ड के 106 मेधावी लैपटॉप वितरण योजना का लाभ उठाएंगे।
वर्ष 2015 में हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले यूपी बोर्ड के 276, संस्कृत शिक्षा परिषद के 21, मदरसा बोर्ड के 21, सीबीएसई बोर्ड के 80 एवं आईसीएसई बोर्ड के 27 मेधावी लैपटॉप पाएंगे। इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण यूपी बोर्ड के 283, संस्कृत शिक्षा परिषद के 22, मदरसा बोर्ड के 22, सीबीएसई बोर्ड के 81 एवं आईसीएसई बोर्ड के 27 मेधावियों को लैपटॉप दिया जाएगा।
वर्ष 2016 में हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले यूपी बोर्ड के 272, संस्कृत शिक्षा परिषद के 21, मदरसा बोर्ड के 21, सीबीएसई बोर्ड के 78 एवं आईसीएसई बोर्ड के 26 मेधावी लैपटॉप पाएंगे। साथ ही इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण यूपी बोर्ड के 273, संस्कृत शिक्षा परिषद के 21, मदरसा बोर्ड के 21, सीबीएसई बोर्ड के 79 एवं आईसीएसई बोर्ड के 26 मेधावियों को लैपटॉप दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से भेजे गए लक्ष्य के सापेक्ष वर्गवार सूचना प्रेषित कर दी गई है। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से मेधावियों का सत्यापन करवाया जा रहा है। सत्यापन के बाद अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। लैपटॉप का वितरण शासन के निर्देश एवं आपूर्ति के मुताबिक किया जाएगा।