{"_id":"78ca2910f24228436ff0b126d8cc3150","slug":"166-women-with-high-risk-pregnancy-detected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में हाई रिस्क मिलीं 166 गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में हाई रिस्क मिलीं 166 गर्भवती
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
हाई रिस्क प्रेगनेंसी दिवस शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया। इसके तहत पिछले 27 जनवरी से तीन फरवरी तक चलाए गए मातृत्व सप्ताह के दौरान हाई रिस्क वाली महिलाओं का चिह्नीकरण कर और उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
मातृत्व सप्ताह के दौरान 2082 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष 1766 का परीक्षण किया गया। 26 उपकेंद्रों पर हुई जांच में 166 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी (उच्च जोखिम वाली) पाई गईं। सभी महिलाओं को शुक्रवार को सीएचसी केंद्र पर बुलाकर उनका पंजीयन कर वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, एनीमिया व गर्भ की जांच की गई। जटिल गर्भावस्था वाली महिलाओं का चिह्नीकरण करके सभी को संस्थागत प्रसव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
टिटनेस के इंजेक्शन व आयरन की गोलियों के साथ पोषण संबंधी सलाह भी दी गई। टीम में महिला चिकित्सक डॉ. शमा खान, डॉ. प्रणव गौतम, डॉ. विवेक सिंह, पद्मा श्रीवास्तव शामिल रहे। बीसीपीएम नीरज त्रिपाठी व चिकित्साधीक्षक डॉ. गुलाम अहमद मॉनिटरिंग करते रहे।
विज्ञापन