{"_id":"59c2a2af4f1c1bdd148b4849","slug":"161505927855-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक निरस्त हुई शटल पैसेंजर, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक निरस्त हुई शटल पैसेंजर, परेशान हुए यात्री
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अचानक निरस्त हुई शटल
पैसेंजर, परेशान हुए यात्री
क्रासर
27 सितंबर के बाद होगा संचालन नियमित
निरस्त करने का नहीं बताया गया कोई कारण
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल पैसेजर का संचालन रेल विभाग ने बुधवार से 26 सितंबर तक निरस्त कर दिया है। बुधवार सुबह डीआरएम कार्यालय की ओर से अचानक जारी हुए आदेश के बाद रेलवे स्टेशन पहुंच चुके यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
दैनिक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे की ओर से लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर प्रतिदिन प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच शटल अप/डाउन पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाता है। रेल विभाग ने बुधवार से 26 सितंबर तक निरस्त रखने का निर्णय लिया है। बुधवार सुबह डीआरएम कार्यालय की ओर से इस संबंध में अचानक जारी आदेश सभी रेलवे स्टेशनों को मिला। आदेश सार्वजनिक होने के बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच पडने वाले छोटे स्टेशन तक यात्रा करने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का साहरा लेने को मजबूर होना पड़ा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने डीआरएम कार्यालय का आदेश मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आदेश में संचालन निरस्त करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। 27 सितंबर से अपने नियत समय से ट्रेन का संचालन होगा।