{"_id":"594eb0a84f1c1bd45b8b4840","slug":"161498329256-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भिड़े सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में भिड़े सगे भाई
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाइयों में चलीं लाठियां, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। भूमि विवाद में नरवापार गांव में शनिवार की दोपहर दो सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक भाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के नरवापार गांव निवासी हरिशंकर पांडेय का अपने भाई गिरिजा शंकर पांडेय से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर बाद दोनों भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष से हरिशंकर पांडेय, गिरधर व उमाशंकर घायल हो गए जबकि दूसरे से गिरिजा शंकर और प्रदीप को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरिशंकर पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत एसओ देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।