फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   16 bed ward built for eye patients in Medical College Sultanpur

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में नेत्र रोगियों के लिए बना 16 बेड का वार्ड

Tue, 24 Dec 2024 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
16 bed ward built for eye patients in Medical College Sultanpur
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोगियों के लिए 16 बेड का नया वार्ड आरक्षित किया गया है। यह वार्ड पुराने नेत्र रोग विभाग में बनाया गया है। यहीं पर ही आंख के मरीजों के लिए ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है। दो डॉक्टरों की तैनाती के बाद हफ्ते में चार दिन रोगियों का ऑपरेशन किया जा रहा है। औसतन एक दिन में 15-20 ऑपरेशन होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के बाद से मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। मेडिकल कॉलेज में इस समय आंख के दो सर्जन तैनात हैं। अभी तक छोटी बीमारियों के मरीजों का ऑपरेशन होता था। ऑपरेशन थिएटर में शल्य क्रिया में प्रयोग की जाने वाली मशीनों व सुविधाओं का अभाव था। सर्जन की कमी के चलते कभी-कभार ही ऑपरेशन होते थे। करीब एक महीने पहले ओटी को व्यवस्थित कराया गया। शल्य क्रियाओं में प्रयोग होने वाले संसाधन मंगाए गए और ऑपरेशन शुरू किए गए। लगातार ऑपरेशन की संख्या बढ़ने से बेड की कमी आड़े आने लगी। काफी मशक्कत के बाद पुराने नेत्र रोग विभाग में ही 16 बेड का एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। अब यहां ऑपरेशन के बाद मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोतियाबिंद के हो रहे ज्यादा ऑपरेशन
सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सर्जन डॉ. शिवप्रिया व डॉ. सुनील पटेल की तैनाती है। दोनों डॉक्टरों के आने के बाद ऑपरेशन में तेजी आई है। अब मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, गीला एएमडी, रेटिना का फटना और अलग होना, डायबिटिक रेटिनोपैथी, निकट दृष्टि और दूर दृष्टिदोष समेत अन्य बीमारियाें का ऑपरेशन से इलाज हो रहा है। औसतन 15-20 ऑपरेशन एक दिन में हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को नेत्र विभाग में हुई 170 ओपीडी
ठंड ने आंखों में जलन व खुजली की परेशानी बढ़ा दी है। एक महीने पहले तक करीब 100 से 125 मरीजों की ओपीडी होती थी, जो अब बढ़कर 150-170 हो गई है। सोमवार को नेत्र विभाग में 170 मरीजों ने इलाज कराया। सर्जन डॉ. शिवप्रिया गुप्ता ने बताया कि इस समय ठंडी हवा का असर कार्निया पर पड़ रहा है। जिससे पानी आने की शिकायत ज्यादा आ रही है। मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सर्जन डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि आंखों में सूखापन के मामले बढ़े हैं। हीटर के ज्यादा प्रयोग से भी आंखों में समस्या आ रही है।


मेडिकल कॉलेज में हुई 1452 ओपीडी
पिछले 15 दिनों से 1000-1100 मरीजों की ओपीडी हो रही थी, लेकिन सोमवार को आंकड़ा बढ़कर 1452 हो गया। सबसे ज्यादा मरीज ब्लड प्रेशर, दमा, टीबी, नेत्र व कान के थे। दिन भर लोग इलाज व दवा के लिए जूझते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed