फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1577 railway employees voted in three days

Sultanpur News: तीन दिन में 1577 रेल कर्मियों ने किया मतदान

Sat, 07 Dec 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
1577 railway employees voted in three days
सुल्तानपुर। रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए तीन दिवसीय चुनाव के अंतिम दिन शुक्रवार को 67 रेल कर्मियों ने मतदान किया। रेल उपमंडल सुल्तानपुर के तीन मतदान केंद्रों पर तीन दिनों में कुल 1577 रेल कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव में सुल्तानपुर रेल उप मंडल में तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन, कृष्णानगर व निहालगढ़ स्टेशनों के मतदान केंद्रों पर बुधवार को पहले दिन 906 रेल कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तीनों मतदान केंद्रोें पर कुल 604 रेल कर्मचारियों ने मतदान किया। तीसरे दिन शुक्रवर को सिर्फ सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर कुल 67 रेलकर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, अन्य स्टेशनों पर मतदान नहीं हुआ। तीन दिनों में कुल 1577 रेलवे कर्मचारियों ने मतदान किया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि शुक्रवार को केवल रनिंग कर्मचारियों ने ही मतदान किया। (संवाद)
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन के आसार
सुल्तानपुर। लखनऊ से छपरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन अवधि में विस्तार करने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। लखनऊ से छपरा के बीच 25 अक्तूबर से रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया। ट्रेन संचालन की अवधि पहले आठ नवंबर तक तय थी। यात्रियों की सुविधा को लेकर लखनऊ-छपरा वंदे भारत डाउन एक्सप्रेस को 30 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस को नियमित किए जाने की योजना है। ट्रेन के संचालन से रेलवे को मिलने वाले राजस्व की समीक्षा भी की जा रही है। यात्रियों की संख्या व आय का विवरण भी इकट्ठा किया गया है। ट्रेन का संचालन नियमित किए जाने के पूरे आसार हैं। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि अभी ट्रेन को नियमित किए जाने का आदेश नहीं मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed