फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गंगा दशहरा पर धोपाप में उमड़ा आस्था का सैलाब

गंगा दशहरा पर धोपाप में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 12 Jun 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर धोपाप में उमड़ा आस्था का सैलाब
गंगा दशहरा पर धोपाप में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन


सुल्तानपुर। गंगा दशहरा के मौके पर बुधवार को आदि गंगा गोमती के धोपाप समेत अन्य पवित्र घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जून की उमस भरी गर्मी और अधूरी तैयारियों से उपजी बदइंतजामी के बावजूद धोपाप घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ आदि गंगा गोमती में डुबकी लगाई।

भोर से ही श्रद्धालुओं ने गोमती में स्नान के बाद अन्नदान व पूजन का सिलसिला शुरू किया, जो देर शाम तक चला। स्नान के बाद धाम के ऐतिहासिक श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार ऐतिहासिक धाम धोपाप में बुधवार को गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं की आस्था प्रशासनिक बदइंतजामी पर भारी पड़ी।

मेला स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों का ही उचित प्रबंध नहीं किया गया था। जून माह की उमस भरी गर्मी में श्रद्धालु पसीने से तरबतर हो गए थे। बावजूद इसके बुधवार को हर तरफ से श्रद्धालुओं का रेला धोपाप की तरफ जाता दिखा।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मंगलवार की रात ही धोपाप पहुंच गए थे। लंभुआ, चांदा, दियरा व कादीपुर के रास्ते हजारों की संख्या में श्रद्धालु धोपाप पहुंचे और गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भोर तीन बजे से धोपाप के आदि गंगा गोमती में स्नान शुरू हो गया, जो पूरे दिन चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने टीले पर मौजूद श्रीराम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गोमती नदी का पूजन करने के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। आसपास के गांवों के अलावा जौनपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, वाराणसी, फैजाबाद, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, रायबरेली समेत कई जिलों से भी श्रद्धालु स्नान के लिए धोपाप घाट पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने पूजा के साथ ही अन्नदान की परंपरा का भी निर्वहन किया। गोमती तट पर मौजूद पंडों ने गोदान भी कराया। मेला क्षेत्र में मौजूद दुकानों से महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की।


मेले में खिलौने, प्रसाद, साज-सज्जा के साथ ही खाने-पीने के सामानों की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। वहीं, गंगा दशहरा पर्व पर शहर के सीताकुंड घाट समेत गोमती नदी के अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed