फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   156 hours mega cleanliness campaign launched in the city

Sultanpur News: शहर में 156 घंटे महासफाई अभियान का शुभारंभ

Fri, 26 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:07 AM IST
सार

सुल्तानपुर के सीताकुंड घाट पर 156 घंटे के स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत नगर पालिका ने की। बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर घाट और मंदिर परिसर की सफाई की। अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई।

विज्ञापन
156 hours mega cleanliness campaign launched in the city
शहर के सीताकुंड घाट पर सफाई करते नगर पालिकाध्यक्ष, ईओ व अन्य लोग।

विस्तार

सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड घाट पर बृहस्पतिवार श्रमदान से महासफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों ने घाट परिसर और मंदिरों के आसपास सफाई की।
विज्ञापन

इसके बाद शहर में नगर पालिका के सफाई बेड़े के वाहनों की जागरूकता रैली निकाली और लोगोें को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों से घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की गई।
सीताकुंड घाट पर स्वच्छता महा सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर बुधवार से दो अक्तूबर तक अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छोत्सव थीम के तहत 156 घंटे का महा सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

पालिका कर्मियों के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, गोमती मित्र मंडल के रुद्र प्रताप सिंह मदन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। कचरे को एकत्र कर डंपिंग स्थल पर डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पालिका के 30 वाहनों की रैली भी शहर में निकाली गई। अभियान अनवरत 156 घंटे चलेगा। शहर के ब्लैक स्पाॅट चिन्हित करते हुए जगह-जगह पड़े कूड़ों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed