फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बरसात का कहर

बरसात का कहर

Sat, 04 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बरसात का कहर
बारिश में दो मकान ढहे, तीन लोग घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के सराय समोखपुर गांव में शनिवार सुबह बरसात के दौरान दो मकान जमींदोज हो गए। एक कच्चे मकाने के नीचे बैठे तीन लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।

गांव निवासी रामगोपाल (57) शनिवार सुबह अपने कच्चे मकान में बैठे थे। बरसात से बचने के लिए परिवार के ही विपिन (17) पुत्र वीरेंद्र और अंकित (15) पुत्र बाबूलाल भी वहां मौजूद थे। इस दौरान मकान ढह गया। छप्पर के नीचे राम गोपाल, विपिन और वीरेंद्र दब गए। घर वालों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने छप्पर के मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


तीनों घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। इसी गांव में ही शनिवार सुबह श्रीचंद्र का भी कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। हालांकि घटना के वक्त परिवारीजन दूसरी तरफ मौजूद थे, लिहाजा किसी को चोट नहीं आई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed