{"_id":"5ad0f8464f1c1b9c098b46a7","slug":"151523644486-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की टीम से रणजी में खेलेगा अपना कार्तिकेय
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के कुवांसी निवासी कुमार कार्तिकेय सिंह का चयन मध्य प्रदेश की रणजी टीम में हो गया है। कार्तिकेय अपनी टीम में बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रतिभाग करेगा। उनके चयन से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हलियापुर क्षेत्र के कुवांसी निवासी श्यामनाथ सिंह के पुत्र कुमार कार्तिकेय ने शुरुआती दौर में सीतापुर स्थित क्रिकेट अकादमी में तैयारी की थी। इसके बाद कानपुर के कमला क्लब से जुड़कर अपने खेल को तराशा। वर्तमान में दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री स्पोर्ट्स हॉस्टल में कोच एसएन भारद्वाज एवं क्रिकेटर गौतम गंभीर के निर्देशन में तैयारी कर रहे कार्तिकेय का चयन मध्य प्रदेश की रणजी टीम में हुआ है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 22 सदस्यीय टीम में कुमार कार्तिकेय को बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर स्थान दिया है। कार्तिकेय के पिता श्यामनाथ कानपुर में पीएसी में तैनात हैं।