{"_id":"597787664f1c1bca668b45f1","slug":"151501005670-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम चोर गिरफ्तार
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अंतरजनपदीय एटीएम कार्ड चोर गिरोह के सरगना को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सात एटीएम कार्ड, 20 हजार रुपये नकद के साथ ही चोरी के पैसे से खरीदी गई एक बाइक पुलिस ने जब्त की है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
जिले में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। कोतवाली नगर के शाहगंज पुलिस चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया।
युवक ने बताया कि उसके गिरोह में कई युवक शामिल हैं। जो आसपास के कई जिलों में ऐसे लोगों को शिकार बनाते हैं जिन्हें एटीएम में रुपये निकालने में परेशानी होती है। ऐसे लोगों का कार्ड लेकर उन्हें दूसरा कार्ड देकर मशीन से रुपये निकाल लिया जाता है। आरोपी की पहचान विकास उपाध्याय निवासी पीपरपुर के रूप में की गई है।