{"_id":"594fed7f4f1c1bb07d8b45ff","slug":"151498410367-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी
क्रासर
दो माह पूर्व हत्या कर ईंट भट्ठे में डाला गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। सोहगौली गांव में संदीप पाठक की हत्या कर ईंट भट्ठे में डाल देने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल चार आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव निवासी संदीप पाठक (21) पुत्र वीरेंद्र पाठक पिछली 19 अप्रैल की रात में सोहगौली गांव निवासी आशुतोष मिश्र उर्फ तोशू समेत सात लोगों ने हत्या करके ईंट भट्ठे में डाल दिया था। पुलिस ने वीरेंद्र पाठक की तहरीर पर आशुतोष मिश्र और गोलू मिश्र समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसके बाद आशुतोष मिश्र ने एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जेल की राह पकड़ ली थी, जबकि संतोष को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार की शाम एसओ देवेश कुमार सिंह ने तिरछे गांव के पास से मंगल उर्फ प्रदीप पुत्र करुणा शंकर उर्फ राना निवासी तिरछे थाना कुड़वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हत्या में शामिल चार अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। एसओ देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।