{"_id":"68ab6c4e3a466e02040cf8a9","slug":"151-lakh-fraud-case-on-court-order-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139439-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 1.51 लाख की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 1.51 लाख की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस
Mon, 25 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ऋण दिलाने के नाम पर 1.51 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। लंभुआ के घरवासपुर निवासी बृजेश कुमार मिश्र ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में याचिका दायर की।
आरोप है कि सात जून को उनके मोबाइल पर चार मोबाइल नंबरों से लोन के संबंध में बातचीत हुई। फोन करने वाले लोगों ने उनके से 6500 रुपये ऋण के एवज में पंजाब नेशनल बैंक के खाता पर फोनपे के माध्यम से मंगवाया। झांसा देकर फोन करने वाले लोगों ने लगभग 1,51,464 रुपये ले लिया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ जालसाजी और धोखाधड़ी की जा रही है। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की। खाते को सीज कर दिया गया, लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज हो सकी। एसपी से शिकायत की गई, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में याचिका दायर की।
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
फर्जी केस में फंसाने का झांसा देकर 50 हजार ठगे
सुल्तानपुर। शहर के पारकींसगंज निवासी मो. कासिम के मुताबिक, उनके एक रिश्तेदार मो. ओसामा के मोबाइल पर एक अगस्त की सुबह 11 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले साइबर ठग ने कहा कि तुम्हारे माता-पिता को गिरफ्तार किया है। मेरे क्यूआर कोड पर 50 हजार रुपये भेज दो, नहीं तो मैं उनको जेल भेज दूंगा। ओसामा ने कासिम के फोन पे से आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद जब ओसामा ने अपने माता-पिता के पास फोन किया तो उन्हें साइबर ठगी का पता चला, तत्काल शिकायत करके भेजी गई धनराशि को फ्रीज कराया गया, लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई थी। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।